लाइव न्यूज़ :

कोई भी बाहरी ताकत शांति और प्रगति के हमारे मिशन को रोक नहीं सकती: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:14 IST

Open in App

जम्मू, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी बाहरी ताकत शांति और प्रगति के प्रशासन के मिशन को रोक नहीं सकती। उन्होंने यहां एक अस्पताल का दौरा किया और मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह को ले जा रहे एक ट्रक को रोका, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुकेश सिंह ने कहा आतंकवादी एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे, जिसे अब नाकाम कर दिया गया है।

सरकारी मेडिकल कॉलेज के दौरे के दौरान उपराज्यपाल के साथ सलाहकार और वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू भी थे। उपराज्यपाल ने घायल पुलिसकर्मियों की उनकी बहादुरी के लिए प्रशंसा की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सिन्हा ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में सुरक्षा बलों की बहादुरी और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।

उपराज्यपाल ने कहा, “मैं अपनी सेनाओं द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय साहस और बहादुरी को सलाम करता हूं। राष्ट्र को आपकी कुशलता और इसकी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता पर गर्व है।

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए प्रगतिशील और शांतिपूर्ण भविष्य की नींव रखने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बल दिन-रात काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कोई भी बाहरी ताकत हमें शांति और प्रगति के हमारे मिशन से विचलित नहीं कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos