लाइव न्यूज़ :

PM के फिटनेस वीडियो पर जानें कितने का हुआ था खर्चा, पीएमओ ने आरटीआई के जवाब में किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2018 08:33 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में कहा है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिटनेस वीडियो बनाने में कोई खर्च नहीं आया था।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में कहा है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिटनेस वीडियो बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। योग दिवस के एक हफ्ते पहले 13 जून को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक चट्टान पर पीठ के बल व्यायाम करते, नंगे पांव टहलते हुए और योग करते हुए दिख रहे थे। 

उन्होंने काले रंग की जॉगिंग पोशाक पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक फिटनेस चुनौती स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद यह वीडियो जारी किया था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया था कि इस वीडियो को बनाने के लिए 35 लाख रूपया खर्च किया गया लेकिन इस दावे को सरकार ने खारिज कर दिया।

पीएमओ ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दी गई एक अर्जी के जवाब में कहा है, ‘‘श्री नरेंद्र मोदी ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। वीडियो प्रधानमंत्री आवास में बनाया गया था।’’

इसने कहा है कि वीडियोग्राफी पीएमओ के कैमरामैन ने की थी और वीडियो के लिए कुछ भी खरीदना नहीं पड़ा था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री व्यायाम और योग करते दिख रहे थे, वह काले रंग की एक जॉगिंग पोशाक पहने हुए थे। 

वह एक संकरे, वृत्ताकार पथ पर टहलने के दौरान खुद को संतुलित करते भी दिख रहे थे। गौरतलब है कि योग दिवस समारोहों से पहले ‘‘हम फिट तो इंडिया फिट’’ अभियान शुरू किया गया था तथा खेल मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा था कि इसके लिए प्रेरणा स्रोत मोदी हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह