लाइव न्यूज़ :

कोई भी परीक्षा या अकादमिक गतिविधि नहीं रोकी जाएगी: कर्नाटक उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अप्रैल कर्नाटक सरकार ने शनिवार स्पष्ट किया कि वह कोविड-19 के चलते कोई भी परीक्षा या अकादमिक गतिविधियां नहीं रोकेगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. सी एन अश्वत्थ नारायण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ डिग्री, स्नातकोत्तर, अभियांत्रिकी, डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों समेत विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से ही होंगी। ’’

उच्च शिक्षा विभाग का कामकाज देख रहे नारायण ने कहा कि 2021-22 की अकादमिक गतिविधियों में पहले ही विलंब हो चुका हैं तथा उनमें और देर नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि देरी हुई तो पाठ्यक्रम अवधि, परीक्षा, परिणाम, रोजगार, आगे की पढ़ाई का चक्र प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये गये हैं कि 2021-22 की अकादमिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

नारायण ने कहा, ‘‘ परीक्षाएं, जो फिलहाल आयोजित करायी जा रही हैं, खत्म हो जाने के बाद ग्रीष्मावकाश नहीं होगा। उसके तुरंत बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी तथा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों कक्षाएं होंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाएं करना अनिवार्य होगा।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए मानक संचानल प्रक्रिया का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है