लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की दो महिलाओं के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी का कोई सबूत नहीं मिला : पुलिस

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:41 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 26 मई संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों से ऑनलाइन संपर्कों के सुरागों के आधार पर करीब हफ्ते भर तक चली खुफिया जांच के बाद पुलिस के एक आला अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इंदौर जिले के महू सैन्य छावनी क्षेत्र के पास रहने वाली दो महिलाओं को लेकर इस बात का कोई भी सुराग नहीं मिला है कि वे पड़ोसी देश के लिए जासूसी कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में खुफिया जांच के तहत दोनों महिलाओं और एक पुरुष से लम्बी पूछताछ भी गई। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने संवाददाताओं को बताया, "हमारी जांच में यह बात जरूर सामने आई है कि दोनों महिलाओं को संभवत: पाकिस्तान के कुछ लोगों द्वारा लगातार फोन कॉल किए जा रहे थे। लेकिन हमें अब तक इसका कोई सबूत नहीं मिला है कि वे महू सैन्य छावनी क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थीं।"

एएसपी ने बताया कि महू सैन्य क्षेत्र के पास गवली पलासिया गांव की दोनों महिलाओं की उम्र 25 से 30 साल के बीच की है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों से महिलाओं की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हुई थी और सोशल मीडिया चैट से प्रतीत होता है कि मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया था जो आगे चलकर शादी में भी तब्दील हो सकता था।

उन्होंने कहा, "संभवत: पाकिस्तान के लिए जासूसी कराने वाले, कोई बड़ा गिरोह से दोनों महिलाओं को अपने जाल में फंसाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने तत्परता से कदम उठाते हुए उन्हें इस गिरोह के जाल में फंसने से बचा लिया है।"

एएसपी ने बताया की दोनों महिलाओं के बारे में तमाम तकनीकी सुरागों का बारीकी से परीक्षण किया गया और उनके बैंक खातों की भी जांच की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर इन महिलाओं के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह