लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की दो महिलाओं के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी का कोई सबूत नहीं मिला : पुलिस

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:56 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 26 मई संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों से ऑनलाइन संपर्कों के सुरागों के आधार पर करीब हफ्ते भर तक चली खुफिया जांच के बाद पुलिस के एक आला अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इंदौर जिले के महू सैन्य छावनी क्षेत्र के पास रहने वाली दो महिलाओं को लेकर इस बात का कोई भी सबूत नहीं मिला है कि वे पड़ोसी देश के लिए जासूसी कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में खुफिया जांच के तहत दोनों महिलाओं और एक पुरुष से लम्बी पूछताछ भी की गई। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने संवाददाताओं को बताया, "हमारी जांच में यह बात जरूर सामने आई है कि दोनों महिलाओं को संभवत: पाकिस्तान के कुछ लोगों द्वारा लगातार फोन कॉल किए जा रहे थे। लेकिन हमें अब तक इसका कोई सबूत नहीं मिला है कि वे महू सैन्य छावनी क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थीं।"

एएसपी ने बताया कि महू सैन्य क्षेत्र के पास गवली पलासिया गांव की दोनों महिलाओं की उम्र 25 से 30 साल के बीच की है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों से महिलाओं की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हुई थी और सोशल मीडिया चैट से प्रतीत होता है कि मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया था जो आगे चलकर शादी में भी तब्दील हो सकता था।

उन्होंने कहा, "संभवत: पाकिस्तान के लिए जासूसी कराने वाला कोई बड़ा गिरोह दोनों महिलाओं को अपने जाल में फंसाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने तत्परता से कदम उठाते हुए उन्हें इस गिरोह के जाल में फंसने से बचा लिया है।"

एएसपी ने बताया की दोनों महिलाओं के बारे में तमाम तकनीकी सुरागों का बारीकी से परीक्षण किया गया और उनके बैंक खातों की भी जांच की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर इन महिलाओं के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा