लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके से मौत का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं: केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उन आरोपों को “पूर्ण रूप से आधारहीन” करार दिया कि सरकार ने यह कहने में जल्दबाजी दिखाई कि 19 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत का कारण कोविड-19 का टीका नहीं है ।

सरकार ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि टीके के कारण उक्त स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई।

सरकार के अनुसार, विशेषज्ञों की राय जानने के बाद 19 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी।

मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भारत में टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर निगरानी का बेहद मजबूत तंत्र है और 19 लोगों की मौत का विवरण जल्दी ही सार्वजनिक किया जाएगा।

नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि अभी तक टीके के कारण किसी की मौत होने का मामला सामने नहीं आया है।

पॉल ने कहा, “यह स्थापित हो चुका है कि टीका सुरक्षित है। पैंतालीस लाख खुराक देने के बाद न्यूनतम दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं जैसे कि 1,150 में से एक व्यक्ति पर टीके का दुष्प्रभाव देखा गया। अभी तक किसी की मौत होने का मामला सामने नहीं आया है। इससे साबित होता है कि टीका सुरक्षित है।”

टीके के बाद होने वाली मौत के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए भूषण ने कहा कि टीका लगने के बाद उसके दुष्प्रभाव का अध्ययन करने वाली समितियों ने कहा है कि ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जिनसे साबित हो सके कि 19 लोगों की मौत कारण टीका था।

उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्रीय स्तर की समिति की बैठक में निर्णय हो जाए तो इस मुद्दे पर स्पष्टता आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू