लाइव न्यूज़ :

ठीक हो चुके लोगों में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने के कोई सबूत नहीं: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 20, 2020 19:50 IST

स्वप्निल कुलकर्णी ने भी कहा कि ठीक हो चुके रोगियों में फिर से संक्रमण फैलने के सबूत नहीं मिले हैं

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 28,36,925 हो गए हैं। कोविड-19 का पता लगाने के लिये एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं

कोविड-19 रोगियों के इलाज में शामिल डॉक्टर और नैदानिक जांच कर्ताओं ने कहा है कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि ठीक हो चुके लोगों में फिर से संक्रमण फैल रहा है। महामारी विज्ञान एवं निगरानी से संबंधित आईसीएमआर अनुसंधान कार्यबल के सदस्य डॉक्टर गिरिधर बाबू ने कहा कि पक्के तौर पर यह कहना मुश्किल है कि ठीक हो चुके लोगों में फिर से संक्रमण पाया जा रहा है क्योंकि रोगियों के ठीक होने के बाद उनमें दिखाई देने वाले कुछ लक्षण, कोविड-19 लक्षणों के साथ भ्रम पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना होगा कि कोरोना वायरस, ठीक हो चुके लोगों में नए संक्रमण का कारण तो नहीं बन गया।

मुंबई स्थित केईएम अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग में छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वप्निल कुलकर्णी ने भी कहा कि ठीक हो चुके रोगियों में फिर से संक्रमण फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। पुणे में कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे कुलकर्णी ने कहा, ''इस साल की शुरुआत में चीन में ठीक हो चुके लोगों में फिर से संक्रमण फैलने की खबरें आई थीं, लेकिन उस पर आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। उनको छोड़कर कहीं से भी संक्रमण दोबारा फैलने की कोई खबर नहीं आई है।'' 

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 9.18 लाख कोविड-19 जांच हुई

देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिये एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं और इसी के साथ देश में कोविड-19 की कुल की गई जांचों की संख्या 3.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों के संक्रमित होने की दर आठ प्रतिशत से नीचे चली गई है। मंत्रालय ने कहा कि जांच की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से संक्रमण की दर में आनुपातिक कमी दर्ज की जा रही है।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया, “ज्यादा संख्या में होने वाली जांच के कारण यद्यपि शुरू में संक्रमण दर बढ़ती है लेकिन जैसा कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त अनुभवों से स्पष्ट रूप से दिख रहा है, यह शीघ्रता से पृथक-वास में भेजने, संपर्क में आए लोगों की निगरानी और समय पर नैदानिक प्रबंधन जैसे उपायों को अपनाये जाने पर क्रमिक रूप से नीचे आती है।” भारत ने बुधवार को पहली बार 24 घंटे की अवधि के दौरान रिकॉर्ड नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की। यह रोजाना 10 लाख नमूनों की जांच करने के भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

देश में अब तक कुल 3,26,61,252 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिये जांच की जा चुकी है। देश भर में जांच प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ने से इस दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मंत्रालय ने कहा, “इन केंद्रित कार्रवाइयों के कारण प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या में तीव्र बढ़ोतरी हुई और अब यह 23,668 है। इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।” मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “संक्रमण का राष्ट्रीय औसत 8 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है और 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है।”

देश में फिलहाल 1494 प्रयोगशालाओं में नमूनों की जांच का काम चल रहा है जिनमें 977 सरकारी क्षेत्र की हैं जबकि 517 निजी क्षेत्र की। भारत में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 28,36,925 हो गए हैं। एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 69,652 मामले सामने आए जबकि एक दिन में 977 और मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर देश में 53,866 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा