लाइव न्यूज़ :

भाजपा में वंशवाद और परिवारवाद नहीं : गडकरी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:56 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को अमेठी में 753 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की पार्टी है, उसमें वंशवाद और परिवारवाद नहीं है।

अमेठी के नवोदय विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आजादी के दशकों बीतने के बाद भी देश में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) नीत सरकार ने इस दिशा में काम शुरू किया और आज देश के साढ़े छह लाख गांवों में से पांच लाख गांव प्रधानमंत्री सड़क योजना के जरिये पक्की सड़क से जुड चुके हैं।

नेहरू-गांधी परिवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अमेठी में जो विकास 50 साल में नहीं हुआ, स्मृति ईरानी के प्रयास से भाजपा की सरकार ने दो साल में ही करके दिखा दिया।’’

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने पांच दशक तक अमेठी में राज किया, उनके साथ आज कोई नहीं है। राहुल गांधी के पिछले दिनों के दौरे की ओर इशारा करते हुए ईरानी ने दावा किया कि उनकी सभा में भीड़ जुटाने के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और संत कबीर नगर से लोगों को बुलाया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अमेठी में जिन्होंने मुझे वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सब मेरे हैं और उनके साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करूंगी।'' उन्होंने कहा कि भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा) आये थे तो यहां लोगों के साथ धक्का मुक्की हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेठी के लोगों के साथ जरा कुछ भी कुछ हुआ तो ईंट से ईंट बजा दूंगी।

प्रियंका का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो आज यह नारा दे रही हैं कि ''मैं लड़की हूं-लड़ सकती हूं'' आजादी के बाद से लगातार उनकी पार्टी की सरकारी रही, लेकिन महिलाओं के लिए एक शौचालय भी नहीं बनवा सकी। अपने दौरे में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्नान पर उठाये गये सवाल पर तीखा तेवर दिखाते हुए ईरानी ने कहा कि यह देश के लोगों का अपमान है, हिंदुत्व का अपमान है।

ढाई साल में अमेठी में 83 हजार करोड़ रुपये की योजना लागू करने का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि 70 साल में कांग्रेस ने अमेठी में कितना विकास किया, वह बताएं?

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है, सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने अमेठी की सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव 2017 के विधानसभा चुनाव से भी महत्वपूर्ण है। मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर धर्म व जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आते ही ये हिंदू बन जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह