लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मंत्रिमंडल फेरबदल पर कोई चर्चा नहीं: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:56 IST

Open in App

कलबुर्गी (कर्नाटक), 10 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के बारे में खबरों के बीच शनिवार को कहा कि अभी तक इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी तक ऐसा कोई विचार नहीं है। भविष्य में जब ऐसी स्थिति आएगी, तो मैं आपको बता दूंगा।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की तर्ज पर कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को हटाकर मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ कर्नाटक में फिलहाल ऐसी कोई सोच नहीं है।’’

पिछले महीने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह की विधायकों के साथ व्यक्तिगत बैठक के दौरान उनमें से कई ने कथित तौर पर कैबिनेट में सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय असंतुलन के बारे में चर्चा की थी। येदियुरप्पा ने आखिरी बार जनवरी में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था, जिसमें सात नए मंत्री शामिल किए गए थे और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया था।

राज्य मंत्रिमंडल में अब 33 मंत्री हैं, और एक पद खाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं