लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनावों के लिए वार्ड ढांचे को लेकर महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं: अजित पवार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:37 IST

Open in App

पुणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को दावा किया कि नगर निकाय चुनावों के लिए बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को लेकर राज्य के सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) के सदस्यों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

पुणे जिले के प्रभारी मंत्री पवार यहां कोविड​​​​-19 समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने इस सप्ताह के शुरु में घोषणा की थी कि नगर निगमों में हर वार्ड में तीन पार्षदों का एक पैनल होगा जबकि नगर परिषदों के वार्डों में दो सदस्यीय पैनल होंगे। लेकिन गठबंधन में शामिल कांग्रेस इस व्यवस्था का विरोध करती है।

राकांपा नेता पवार ने कहा, ‘‘“एक पार्टी के रूप में वे (गठबंधन घटक) वार्ड में सदस्यों की संख्या के बारे में अपने विचार रखते हैं। लेकिन, हम सब एक साथ हैं.... वार्ड ढांचे पर जो भी फैसला होगा, वह तीनों दलों को मंजूर होगा। हम अगले हफ्ते कैबिनेट की बैठक में वार्ड के ढांचे के मुद्दे पर विचार करेंगे।"

पुणे कोविड प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बारे में पवार ने कहा कि पिछले सप्ताह पेशेवर तैराकों को स्वीमिंग पूल का उपयोग करने के लिए अनुमति दी गयी थी और अगले हफ्ते से आम नागरिकों को भी पूल में जाने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कोरोना वायरस टीके की दोनों खुराकें ली हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह