लाइव न्यूज़ :

डीडीसी में गुपकर को समर्थन देने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजे आने के बाद विभिन्न जिलों में डीडीसी प्रमुखों को चुनने में गुपकर गठबंधन को समर्थन देने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘डीडीसी में गुपकर को समर्थन देने के संदर्भ फैसला नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा को समर्थन देने का सवाल ही नहीं है।’’

कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। लेकिन कई व्यवधान थे, जो आम व्यवधान नहीं थे। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वह विभाजन की राजनीति नहीं करती और कश्मीर एवं जम्मू दोनों क्षेत्रों को बराबर मानती है।’’

उल्लेखनीय है कि डीडीसी चुनाव में सात दलों के गुपकर गठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने 74 सीटें अपने नाम की है। इनके अलावा 49 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है।

वहीं, कांग्रेस को 26, जम्मू एंड कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) को 12, पीडीएफ और नेशनल पैंथर्स पार्टी को दो-दो और बसपा को एक सीट पर जीत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया