लाइव न्यूज़ :

‘‘भारत बंद’’ के समर्थन पर कोई निर्णय नहीं किया : बीसीआई

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सोमवार को कहा कि इसने किसानों के ‘‘भारत बंद’’ को समर्थन देने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है और इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के मंचों पर गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।

बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि रविवार को एक बैठक हुई और बार निकाय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि किसानों से जुड़े नये कानूनों में आवश्यक संशोधन किए जाएं।

वकीलों के शीर्ष निकाय ने कहा, ‘‘किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को विशेष अधिकरण द्वारा देखा जाना चाहिए जिसकी अध्यक्षता कोई सेवारत न्यायिक अधिकारी (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश से नीचे के रैंक का नहीं) करें।’’

निकाय ने कहा, ‘‘किसानों को अपनी पसंद के वकील की सेवा लेने की छूट दी जानी चाहिए। मंच द्वारा निर्णय की समय सीमा तय होनी चाहिए। इस तरह के मंच के खिलाफ अपील उच्च न्यायालयों में किए जाने को तरजीह दी जानी चाहिए।’’

बीसीआई ने कहा कि इस सिलसिले में कुछ सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इसने कहा कि सभी राज्य बार काउंसिल को सूचित कर दिया गया है कि भारत बंद को समर्थन देने पर कोई निर्णय नहीं किया गया है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली बार काउंसिल ने कहा कि उसे ‘‘आश्चर्य’’ है कि केंद्र ने किसानों एवं बार प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किए बगैर किस तरह से कृषि कानूनों को लागू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां