लाइव न्यूज़ :

कब शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइटें, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही ये बात

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 16:28 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच 25 मई से देश में घरेलू उड़ाने शुरू हो रही हैं, इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने को लेकर जानकारी दी।नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ानों को खोलने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है।

सरकार ने देशभर में लागू लॉकडाउन के चौथे चरण करे बीच 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घरेलू उड़ानों के दिशानिर्देशों की जानकारी दी और कहा कि हमने डॉमेस्टिक फ्लाइटों के लिए एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है।

इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल उड़ानों के बारे में भी जानकारी दी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "घरेलू उड़ानों को खोलने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे।"

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू है और उसी दिन से घरेलू व इंटरनेशनल फ्लाइटों पर रोक लगी है।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "सोमवार यानि 25 मई से कैलिबरेटेड तरीके से हम घरेलू नागरिक उड़ान के संचालन को फिर से शुरू कर रहे हैं। इसके बाद परिस्थिति के आधार पर उड़ानों को बढ़ाया जा सकता है।"

कितना होगा घरेलू उड़ानों का किराया

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, "हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली-मुंबई के केस में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10 हजार रुपये होगा। यह  24 अगस्त को आधी रात  11.59 बजे तक यानि लगभग 3 महीनों के लिए लागू रहेगा।"

नागरिक उड्डयन सचिव ने बताया, "40 प्रतिशत सीटें बैंड के मध्य पॉइंट से कम किराए पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपये और 10000 रुपये का मिडपॉइंट 6700 रुपये है। इसलिए 40 प्रतिशत सीटों को 6700 रुपये से कम कीमत पर बेचा जाना है। इस तरह हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।"

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीफ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया