लाइव न्यूज़ :

गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अभी 'आप' का कोई फैसला नहीं : संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:28 IST

Open in App

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में सभी दल गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं लेकिन उनकी पार्टी ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

हरदोई में आप के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे पार्टी सांसद सिंह ने कहा, ‘‘राजनीति में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, राजभर (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर) से मुलाकात हुई है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई और उत्‍तर प्रदेश के हित में जो भी फैसला होगा वह हम लोग लेंगे।''

जिले में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में आप सांसद ने कहा, ‘‘सरकार किसी एक जाति धर्म की नहीं होती। सरकार उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की होनी चाहिए और प्रतिशोध से राजनीति नहीं होती है।''

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा भारतीय जनता पार्टी का है लेकिन वह धरातल पर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा एक जाति एक धर्म का हित होने से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होगा। उन्होंने सवाल किया कि उप्र की जनता देख रही है कि भाजपा क्या कर रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

राज्य में पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं हुए। अपहरण और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, महिलाओं के कपड़े फाड़े जा रहे हैं।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘अगर जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों के पद पर सीधे चुनाव होते तो लोग भाजपा को उसके कामों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र