लाइव न्यूज़ :

कोरोना से 17 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले एक दिन में कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है और उनमें से छह प्रदेशों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं दर्ज हुआ है।

मंत्रालय ने सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों में कहा कि एक दिन में 11,805 और मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,33,025 हो गयी है। भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत हो गयी है। इस लिहाज से भारत उन देशों में शामिल है जहां यह दर सबसे अधिक है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि स्वस्थ हो चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर बढ़कर 1,04,96,153 हो गया है।

मंत्रालय ने कहा, "एक अन्य सकारात्मक घटनाक्रम में 31 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.88 प्रतिशत है।"

मंत्रालय के अनुसार 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, मेघालय, लद्दाख, मणिपुर, हरियाणा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश तथा दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, "छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।’’

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1.36 लाख रह गयी है जो कुल मामलों का सिर्फ 1.25 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार 16 फरवरी को सुबह आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की संख्या 87 लाख से अधिक हो गयी है।

देश में कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,84,303 सत्रों के जरिए 87,20,822 लाभार्थियों को टीका लगाए गए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 61,07,120 (पहली खुराक) और 1,60,291 (दूसरी खुराक) है। इसके साथ ही अग्रिम पंक्ति के 24,53,411 योद्धाओं को (पहली खुराक) टीके लगाए गए हैं।

टीकाकरण अभियान के 31 वें दिन (15 फरवरी 2021) को कुल 4,35,527 लाभार्थियों को टीका लगाए गए। उनमें से 2,99,797 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि 1,35,730 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 9,121 नए मामले सामने आए जिनमें से 80.54 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3,365 नए मामले सामने आए जबकि केरल में 2,884 और तमिलनाडु में 455 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 81 मरीजों की मौत हुयी जिनमें से 70.37 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 23 लोगों की मौत हुयी जबकि केरल में 13 और पंजाब में 10 मरीजों की मौत हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए