लाइव न्यूज़ :

बीते 24 घंटे में 17 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है।

बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गयी।

इसी अवधि में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक से पांच मरीजों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार इस बीच, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में 13 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 79,67,647  लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

इनमें 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 2,058,511 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक टीकाकरण के 1,64,781 सत्र हो चुके हैं।

सरकार ने कहा कि प्रतिदिन लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। टीकाकरण के 59.70 फीसदी लाभार्थी आठ राज्यों के हैं। हर राज्य में चार-चार लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश में टीकाकरण के कुल लाभार्थियों में से 10.8 फीसदी यानी 8,58,602 लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं।

देश में फिलहाल कोविड-19 के 1.36 लाख मरीज उपचाररत है और यह आंकड़ा कुल संक्रमितों का 1.25 फीसदी है।

शनिवार को 11,395 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक कुल 1,06,00,625  मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए इन मरीजों में से 81.93 फीसदी मरीज छह राज्यों के हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,332 मरीज केरल में संक्रमणमुक्त हुए जबकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में क्रमश: 2,422 और 486 लोगों को संक्रमण से निजात मिली।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,143 नये मरीज सामने आये जिनमें से 86.01 फीसदी छह राज्यों के हैं।

केरल में सर्वाधिक 5,397 नये मरीज सामने आये जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: और 3,670 एवं 483 लोग संक्रमित पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos