लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश समेत 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया।

मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, लद्दाख, असम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।’’

मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,91,373 सत्रों के माध्यम से करीब 90 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

इनमें 61,50,922 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 2,76,377 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और अग्रिम मोर्चे के 25,71,931 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार 16 फरवरी को शाम चार बजे तक जिन लोगों का टीकाकरण हुआ उनमें 36 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और 29 लोगों की मौत की सूचना है।

अस्पताल में भर्ती होने वाले 36 लोगों में से 22 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दो लोगों का अब भी उपचार चल रहा है और 12 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले 29 लोगों में से 17 की मौत अन्यत्र जबकि 12 लोगों की मौत अस्पताल में हुई।’’

मंत्रालय ने कहा कि अब तक टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभाव या इससे किसी की मौत के मामले नहीं आए हैं।

पहली खुराक लेने के 28 दिन होने पर लाभार्थियों के लिए 13 फरवरी से दूसरी खुराक की शुरुआत की गयी।

टीकाकरण अभियान के 32वें दिन (16 फरवरी) कुल 7,001 सत्र में 2,76,943 लोगों को टीके की खुराक दी गयी। इनमें से 1,60,691 लोगों को पहली खुराक दी गयी और 1,16,252 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव