लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में छह महीने के बाद कोविड-19 से पहली बार कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह जनवरी ओड़िशा में छह महीने के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब कोरोना वायरस संक्रमण से प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुयी है । हालांकि, प्रदेश में 231 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,30,921 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पृथक-वास केंद्र से 133 मामले सामने आये हैं जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान 98 मामले सामने आये ।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया, ‘‘आपको यह बताते हुये हर्ष हो रहा है कि छह महीने के अंतराल के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में पांच जनवरी को कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुयी है।’’

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 1,887 है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 53 कोरोना संक्रमितों की मौत अब तक अन्य बीमारियों के कारण हुयी है।

प्रदेश में 2203 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,26,778 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं