लाइव न्यूज़ :

झारखंड की जेलों में कोविड की दूसरी लहर से कोई मौत नहीं : जेल महानिरीक्षक

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:38 IST

Open in App

इन्दुकान्त दीक्षित

रांची, 31 मई झारखंड के जेल महानिरीक्षक ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में राज्य के किसी भी कारागार में कैदी या जेलकर्मी की मौत नहीं हुई है।

झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेन्द्र भूषण ने ‘भाषा’ के साथ बातचीत में बताया कि राज्य की कुल 30 जेलों में लगभग 22 हजार कैदी बंद हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत से ही जेलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल अपनाये गये सिर्फ ऑनलाइन मुलाकात सहित अन्य कदमों के कारण महामारी की दूसरी लहर में एक भी कैदी या जेलकर्मी की मौत नहीं हुई है।

भूषण ने बताया कि संक्रमण की दूसरी लहर में राज्य की जेलों में लगभग 275 कैदी संक्रमित हुए थे लेकिन अब सभी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य की किसी भी जेल में कोविड-19 का कोई रोगी नहीं है।

उन्होंने बताया कि कोविड की पहली लहर में झारखंड की जेलों में संक्रमण से दो कैदियों की मौत हुई थी, लेकिन दूसरी लहर में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जेलों में संक्रमण से कैदियों की सुरक्षा के लिए किए गये उपायों के बारे में पूछे जाने पर जेल महानिरीक्षक ने बताया कि जेल प्रशासन ने सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया कि मार्च 2020 से कैदियों से मिलने के लिए आने वाले लोगों की व्यक्तिगत मुलाकात बंद कर दी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हम मार्च से इस प्रतिबंध को हटाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन दूसरी लहर के कारण हमने इसे स्थगित कर दिया।’’

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैदियों से उनके परिचितों की मुलाकात सिर्फ ऑनलाइन हो रही है।

भूषण ने बताया कि न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वाले नये कैदियों को लेकर भी कड़े नियम बनाए गए हैं और ऐसे बंदियों को जेल भेजने से पहले उनकी आरटीपीसीआर जांच करायी जाती है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें जेल में प्रवेश दिया जाता है।

उन्होंने बताया, ‘‘अगर ऐसे बंदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनका इलाज कराया जाता है और संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें जेल लाया जाता है। जेल में भी शुरुआत में उन्हें 14 दिनों के लिए पृथक-वास केन्द्र में रखा जाता है और फिर से उनकी जांच करायी जाती है।’’

जेल महानिरीक्षक ने दावा किया कि इन्हीं सख्तियों और कदमों के कारण ही दूसरी लहर में जेल में किसी की मौत नहीं हुई है।

भूषण ने एक सवाल के जवाब में बताया, ‘‘राज्य की सभी जेलों में बंद लगभग 22 हजार कैदियों में से लगभग 3500 का कोविड टीकाकरण हुआ है।’’

यह पूछे जाने पर कि अभी तक सभी कैदियों का टीकाकरण क्यों नहीं हो सका है, भूषण ने बताया, ‘‘हमने स्वास्थ्य विभाग को बता दिया है कि हम सभी कैदियों को टीका लगाने की स्थिति में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ही अब तक जेल प्रशासन को कुल 3500 खुराक ही कोविड-19 के टीके उपलब्ध करायी हैं जिसके चलते इतने ही कैदियों को टीका लगाया जा सका है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘झारखंड के सरायकेला जिला जेल में सभी कैदियों और जेल कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। सरायकेला की जेल में लगभग 350 कैदी और डेढ़ सौ जेलकर्मी हैं।’’

उन्होंने कहा कि हजारीबाग जेल में अब तक टीकाकरण का काम प्रारंभ ही नहीं हो सका है क्योंकि वहां जेल प्रशासन को कोई टीका अबतक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

भूषण ने बताया कि झारखंड की जेलों में कैदियों के टीकाकरण का काम अप्रैल में शुरु हुआ था। राज्य की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि यहां कुल लगभग 3600 कैदी बंद हैं जिनमें से लगभग पांच सौ कैदियों का टीकाकरण कर दिया गया है। जेल में तैनात 400 जेलकर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू