लाइव न्यूज़ :

किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे लाल टोपी वाला हो या जालीदार टोपी वाला : मौर्य

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:16 IST

Open in App

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि अपराधी चाहे ‘लाल टोपी’ पहने हो या ‘जालीदार टोपी’, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मौर्य ने गाजीपुर के भड़सर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा "अपराधी चाहे लाल टोपी पहने हो या जालीदार टोपी लगाये हो। उसे किसी भी कीमत पर प्रदेश की योगी सरकार बख्शने वाली नहीं है।"

हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि लाल टोपी से उनका मतलब समाजवादी पार्टी से था।

पिछले दिनों लाल टोपी काफी चर्चा में रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी वालों को उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट बताया था। इसके जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि यही लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर निकालेगी।

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि गरीबों और जरूरतमंदों का दर्द गरीबी में जीवन बिताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छा और कोई नहीं समझ सकता। इसी का परिणाम है कि गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अन्न, चना, तेल आदि दिया जा रहा है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते कहा कि वे जाति और भाई-भतीजों का ध्यान कर विकास का कार्य करती थी। इससे विकास कुछ घरों और परिवारों तक सीमित रह जाता था। भारतीय जनता पार्टी सर्वांगीण विकास कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

उन्होंने जिले में 177 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया