लाइव न्यूज़ :

रविवार से दिल्ली में किसी भी आयु वर्ग के लिए कोवैक्सिन स्टॉक नहीं : आतिशी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून आप विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में 18-44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन का भंडार खत्म हुए 12 दिन हो गए हैं और रविवार तक 45 साल से अधिक उम्र श्रेणी के लिए टीके की आपूर्ति खत्म हो जाएगी।

आतिशी ने अपने दैनिक टीकाकरण बुलेटिन के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार के पास शुक्रवार सुबह तक कोवैक्सिन की लगभग 10,000 खुराकें थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘45 साल से अधिक आयु वाले समूह के लिए हमारे पास लगभग छह लाख खुराकें हैं, जिनमें से अधिकांश कोविशील्ड हैं। हमें लगता है कि कोवैक्सिन की 10,000 खुराकों का अधिकतर हिस्सा आज शाम तक खत्म हो जाएगा। हमारा अनुमान है कि कोवैक्सिन का टीका देने वाले हमारे ज्यादातर केंद्र कल से बंद हो जाएंगे।’’

आप विधायक ने कहा, "और परसों (रविवार) तक किसी भी केंद्र पर कोवैक्सिन उपलब्ध नहीं होगा।"

दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए कोवैक्सिन की 11,290 और कोविशील्ड की 5,87,760 खुराकें उपलब्ध थीं।

उन्होंने कहा कि पांच लाख टीकों के साथ दिल्ली का कुछ नहीं होगा और हमें जून महीने में 50 लाख टीकों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह