लाइव न्यूज़ :

सतीश महाना का बयान आया सामने, कहा- भाजपा में कोई विवाद नहीं, योगी सरकार से जनता संतुष्ट

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:31 IST

जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करने से पहले मंत्री ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन श्रीकृष्ण की भूमि है। योगी सरकार इसे सुंदर बनाने का काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल पर महाना ने जवाब दिया।महाना ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण के लिए सरकार की योजनाओं के सुखद परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं मथुरा जिले के प्रभारी सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को वृन्दावन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और सूबे की जनता योगी सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यकुशलता से कोविड-19 की दूसरी लहर को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। योगी सरकार में पहली बार जनता को मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को पानी, सम्मान निधि और चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है।’’

महाना ने कहा, ‘‘अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पार्टी में कोई विवाद नहीं है। सभी को पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, सुधरती कानून व्यवस्था ऐसे मुद्दे हैं, जिनके बूते हम जनता के बीच जाएंगे। यमुना शुद्धिकरण के लिए सरकार की योजनाओं के सुखद परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल पर महाना ने कहा कि प्रियंका गांधी खाली बैठी हैं तो कुछ न कुछ काम तो अवश्य करेंगी।उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। 

उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, नौहझील के खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (मांट) धर्मेन्द्र चौहान उपस्थित रहे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो