लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा में कोई भ्रम नहीं : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 जून खुद को पद से हटाये जाने संबंधी अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश भाजपा में नेतृत्व के मुद्दे पर कोई भ्रम नहीं है और पार्टी एकजुट है।

उन्होंने कहा कि एक या दो विधायक या नेता नाखुश हो सकते हैं और पार्टी उनसे बातचीत करेगी। उनका यह बयान कर्नाटक के पार्टी मामलों के प्रभारी तथा भाजपा महासचिव अरूण सिंह की राज्य की तीन दिवसीय यात्रा से एक दिन पहले आया है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ अरूण सिंह कर्नाटक के प्रभारी हैं और वह राज्य में आ रहे हैं एवं सभी विधायकों एवं सांसदों से बातचीत करेंगे। कहीं कोई भ्रम नहीं है और उन्होंने कहा है कि कोई भी उनसे मिल सकता है। वह विस्तार से जानकारियां जुटाएंगे .. वह अगले दो-तीन रहेंगे। मैं भी उनके साथ रहूंगा और सभी जरूरी सहयोग दूंगा। ’’

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि चाहे नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा हो या कोई अन्य मसला, पार्टी में कहीं कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ कहीं कोई भ्रम नहीं है, हम सभी एकजुट हैं। एक या दो (विधायक या नेता) शायद नाखुश हों, हम उन्हें बुलायेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।’’

बुधवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सिंह का कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है । वह प्रदेश भाजपा की कोर समिति की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर सिंह ने हाल ही में कहा था कि येदियुरप्पा शीर्ष पद पर बने रहेंगे। पिछले कुछ समय से ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा का एक खेमा येदियुरप्पा को उनके पद से हटाने के लिए दबाव बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल