लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में सभी मृत सारस पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली के चिड़ियाघर में सभी मृत सारस पक्षियों से लिए गए 12 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। एक सप्ताह पहले ही चिड़ियाघर परिसर में एक पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में चार सारस पक्षी मृत पाये गये थे। सोमवार को इनके 12 नमूने एकत्र किये गये और उन्हें जांच के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल भेजा गया था।’’

उन्होंने बताया कि सभी 12 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सप्ताह दिल्ली चिड़ियाघर में एक मृत उल्लू में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया, ‘‘वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और स्थिति पर कड़ाई से निगरानी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चिड़ियाघर परिसर में पक्षियों पर नजर रखने के लिए ‘ईबर्ड’ मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

यह पहला मौका है जब बर्ड फ्लू महामारी के दौरान पक्षियों की निगरानी और उन पर नजर रखने के लिए इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि बर्ड फ्लू की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में छह जनवरी से 21 जनवरी के बीच 1,338 पक्षियों के मरने की सूचना है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों लिए गये 207 नमूनों में से अब तक 24 में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने एक मृत कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को लोगों के लाल किला में प्रवेश पर शुक्रवार तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

लाल किला परिसर में 10 जनवरी को करीब 15 कौवे मृत पाये गये थे।

पिछले सप्ताह नगर निगमों ने पार्कों में कौवों और बत्तखों से लिए गये नमूनों और राष्ट्रीय राजधानी की झीलों से लिए गये पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गें-मुर्गियों तथा उनके प्रसंस्कृत मांस की बिक्री एवं भंडारण पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

बर्ड फ्लू पर नियंत्रण पाने के लिए संजय झील में करीब 400 बत्तखों को 11 जनवरी को मार दिया गया।

दिल्ली सरकार ने भी शहर के बाहर से आने वाले मुर्गे-मुर्गियों के पैकेटबंद एवं प्रसंस्कृत मांस की बिक्री पर रोक लगा दी थी और पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था।

गाजीपुर मुर्गा मंडी से लिए गये सभी 100 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद बृहस्पतिवार को यह प्रतिबंध हटा लिया गया। गाजीपुर मुर्गा मंडी एशिया की सबसे बड़ी मुर्गा मंडी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर