लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 जनवरी केरल विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन पर डॉलर तस्करी के मामले में लगे आरोपों के मद्देनजर और सदन परिसर में हुई विभिन्न निर्माण गतिविधियों में अपव्यय को लेकर, उनके खिलाफ विपक्षी यूडीएफ ने बृहस्पतिवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

हालांकि सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने शुरुआत में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में सदन ने मामले पर चर्चा करने का फैसला किया।

प्रस्ताव को पेश किए जाने से पहले, श्रीरामकृष्णन ने अध्यक्ष के आसन से उठ कर चले गए और उपसभापति पी शशि ने कार्यवाही शुरू की।

एम उम्मेर (आईयूएमएल) ने अध्यक्ष को हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि सदन की गरिमा की रक्षा के लिए लाया गया है।

उम्मेर ने कहा, "अध्यक्ष के खिलाफ प्रतिदिन गंभीर आरोप लग रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि वर्तमान विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद केंद्रीय एजेंसियां उनसे पूछताछ करेंगी।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में विधानसभा परिसर में किए गए विभिन्न निर्माण कार्य पारदर्शी नहीं थे।

हालांकि, एस शर्मा (माकपा) ने यह कहते हुए प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई कि यह विधानसभा के नियमों का उल्लंघन है।

विधानसभा में भाजपा के एकमात्र सदस्य ओ राजगोपाल ने अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।

इस बीच, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का पुतला जलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos