लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं : ठाकरे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 01:54 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को जोर देकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा ।

ठाकरे ने साकीनाका उपनगर में एक महिला के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की पृष्ठभूमि में कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड होना चाहिए।

गौरतलब है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी बताया गया है।

उन्होंने कहा कि जब कोई अपराध होता है, तो जन जागरूकता फैलाने व शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर बहस होती है। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे कार्यक्रम केवल महाराष्ट्र के लोगों के लिए हैं या बाहर से राज्य में आने वालों के लिए भी होने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नीति बनाने के वास्ते राज्य सरकारों और केंद्र के बीच संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

साकीनाका बलात्कार-हत्या की घटना और राज्य के विभिन्न हिस्सों से सामने आए ऐसे मामलों की पृष्ठभूमि में शीर्ष पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित