लाइव न्यूज़ :

कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं : योगी

By भाषा | Updated: June 13, 2019 05:05 IST

योगी ने कहा कि जिलों में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। योगी ने कहा कि जिलों में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं। बैठक के बाद मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय ने बैठक में चर्चा किये गये विषयों और योगी के निर्देशों से संवाददाताओं को अवगत कराते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में निर्देश दिए।''

मुख्य सचिव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी 15 से 20 जून के बीच जिलों में निरीक्षण करेंगे, जिला अस्पतालों और तहसीलों में जाएंगे। गांवों में जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और 20 जून तक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि 45 अधिकारी अलग अलग जिलों में जाएंगे। उनकी रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद ... कौन सी योजनाओं का कार्यान्वयन कैसे चल रहा है, कहां दिक्कतें हैं, क्या क्या लंबित है... इसका विस्तृत विश्लेषण होगा ।

पाण्डेय ने बताया कि उसके बाद मुख्यमंत्री खुद सभी मंडलों में जाकर निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कल चिकित्सा विभाग के सभी सीएमओ को बुलाया है। परसों शिक्षा विभाग में सभी बीएसए और डीआईओएस के साथ समीक्षा होगी। उसके बाद मंडलों का भ्रमण प्रारंभ होगा । 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे