लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कन्या गुरुकुल से लापता छात्रा का अब भी कोई सुराग नहीं मिला

By भाषा | Updated: January 20, 2021 15:24 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में स्थित कन्या गुरुकुल से 18 जनवरी को लापता हुई एक छात्रा का अब भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस दो टीम गठित कर छात्रा की तलाश में जुट गयी है ।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव स्थित एक कन्या गुरुकुल से 18 जनवरी की रात को वहां पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा लापता हो गयी । उन्होंने बताया कि गुरुकुल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जब जांच की गई तो पता चला कि छात्रा देर रात को अपने कपड़े आदि लेकर गुरुकुल से बाहर जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गुरुकुल में छात्रा की सगी बहन तथा तीन मौसेरी बहनें भी पढ़ती हैं।

उन्होंने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रा के आधार कार्ड में पिता का नाम गलत दर्ज है, जिसकी वजह से वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि छात्रा पहले अपने बुआ के यहां रहती थी।

उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्रा की बुआ तथा उसकी मां से भी पुलिस ने संपर्क किया लेकिन वह उनके पास नहीं गई । उन्होंने बताया कि छात्रा की बरामदगी जल्द कर ली जाएगी।

वहीं छात्रा के बरामद ना होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मालूम हो कि उक्त गुरुकुल में पढ़ने वाली एक छात्रा की 2020 में संदिग्ध परिस्थिति में गुरुकुल के भीतर ही मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर उसके परिजनों ने गुरुकुल के प्रबंधकों के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया था तथा कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल