लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पंप कर्मियों से 10लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं

By भाषा | Updated: January 9, 2021 10:47 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ जनवरी गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को चार घंटे के अंदर दो पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ कथित तौर पर हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिनदहाड़े ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल पंप कर्मियों से 10 लाख रुपये की लूट हुई।

उन्होंने बताया कि पहली घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र की है।

उन्होंने बताया कि देवला गांव के पास मेरठ के रहने वाले प्रमोद कर्णवाल का पेट्रोल पंप है और पेट्रोल पंप का सुपरवाइजर अर्जुन और चालक अंकित स्कूटी की डिक्की में आठ लाख रुपये रखकर सूरजपुर में स्थित एक बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तभी मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया, तथा मारपीट करके उनसे आठ लाख रुपये नकद और स्कूटी ले कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि लूट की दूसरी घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिटी पार्क के पास हुई, जहां बदमाशों ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर प्रवेश और सेल्समेन रवि कांत से दो लाख रुपये लूट लिए ।

अपर उपायुक्त ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुई लूट की दोनों वारदातों की जांच के लिए पुलिस के पांच दल बनाए गए हैं। पुलिस को यह भी शक है कि इस घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, जिनकी मुखबिरी पर यह लूट हुई है। अपर आयुक्त ने बताया कि घटना के बाद थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?