लाइव न्यूज़ :

नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं, कार्यकाल पूरा करेंगे येदियुरप्पा: कर्नाटक भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 मई कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने राज्य नेतृत्व में किसी भी तरह के फेरबदल की बात से इनकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा एक ''सर्वसम्मत नेता'' हैं और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। कतील ने पार्टी विधायकों को कोविड-19 प्रबंधन के अलावा किसी भी तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया।

उन्होंने कोविड-19 के चलते, पार्टी विधायक दल की तत्काल बैठक आयोजित करने की संभावना से भी इनकार कर दिया।

कतील ने कहा कि पर्यटन मंत्री सी पी योगेश्वर से खुलेआम नाराजगी प्रकट करने के लिये स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से कहा, ''कोई बदलाव नहीं होगा। येदियुरप्पा सर्वसम्मति प्राप्त नेता हैं। केन्द्र (केन्द्रीय नेतृत्व) पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई...यह पार्टी में चर्चा का विषय ही नहीं है।''

कतील ने कहा कि येदियुरप्पा जब मुख्यमंत्री बने थे, तबसे ही नेतृत्व में बदलाव की अफवाहें फैलनी शुरू हो गई थीं।

उन्होंने दोहराया कि ''येदियुरप्पा दो साल पूरे कर चुके हैं और शेष कार्यकाल भी पूरा करेंगे।''

कतील ने कहा, ''कोविड-19 से निपटना प्रत्येक विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं। हमारे सभी नेता इसमें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी