लाइव न्यूज़ :

अमरावती, यवतमाल में कोरोना वायरस के विदेशी स्वरूप के मामले नहीं: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाये गये कोरोना वायरस के नये स्वरूप का कोई मामला महाराष्ट्र के अमरावती, यवतमाल और सतारा जिलों में सामने नहीं आया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा जिले और विदर्भ क्षेत्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में कोरोना वायरस के नये मामले बढ़ने के मद्देनजर इन इलाकों से लिये गये वायरस के नमूनों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ की गई।

विभाग ने एक बयान में कहा कि जांच में कोरोना वायरस का विदेशी स्वरूप नहीं पाया गया।

वहीं, कोविड-19 पर महाराष्ट्र सरकार के सलाहकार डॉ सुभाष सालुंके ने कहा कि अमरावती में एक वायरस के स्वरूप में आया बदलाव कहीं अधिक संक्रामक हो सकता है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में 75 दिनों के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 5,000 से अधिक नये मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा