लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन संस्करण का कोई मामला नहीं, लेकिन प्रदेश सरकार सतर्क

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:02 IST

Open in App

भोपाल, 27 नवंबर दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन के पाए जाने की चिंताओं के बीच मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने शनिवार को कहा कि हालांकि राज्य में अब तक कोई भी इससे संक्रमित नहीं पाया गया है लेकिन सरकार स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि जीनोम अनुक्रमण तेजी से किया जा रहा है।

पत्रकारों के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर सारंग ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। किसी भी नए प्रकार या म्यूटेशन की सूचना मिलने पर हम तेजी से काम कर रहे हैं। जीनोम अनुक्रमण मुस्तैदी से किया जा रहा है। अभी तक मध्य प्रदेश में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है।’’

सारंग ने कहा कि कुछ अन्य देशों में नए वेरिएंट के मिलने की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली है, जबकि मध्यप्रदेश में किसी भी मरीज में इस म्यूटेंट के लक्षण नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमलोगों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों से लगातार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे हैं।’’

अगले महीने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरु होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र हर फैसला सोच समझकर और विशेषज्ञों की सलाह से लेता है। मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार देश और राज्य को महामारी से बचाने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित कर रही है। कोरोना वायरस के प्रयास को रोकने के लिए सभी आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं।’’

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के नए ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने अधिकारियों से नई स्थिति में अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कम करने की योजना की समीक्षा करने के लिए कहा।

इस सप्ताह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाए कोविड-19 के नए संस्करण बी.1.1.1.529 को शुक्रवार को विश्वव स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिंता का संस्करण के तौर पर निरूपित किया और इसे ओमीक्रान नाम दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह