लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई मामला नहीं

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:31 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 फरवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले दो दिन में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,009 है जबकि अब तक 4,938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले के हैं।

वहीं, दो अन्य जिले नॉर्थ और मिड्ल अंडमान-निकोबार अब कोविड-19 मुक्त हैं। यहां एक भी मरीज का उपचार नहीं चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक 4,407 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। वहीं कम से कम 182 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos