लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में डेल्टा प्लस से संक्रमण का अब तक कोई मामला नहीं आया : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि त्रिपुरा में अब तक जिन कोविड-19 नमूनों का अनुवांशिकी अनुक्रमण किया गया है उनमें वायरस के डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण का एक भी मामना नहीं आया है।

मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण पूर्वोत्तर राज्य में डेल्टा प्लस प्रकार के बढ़ते संक्रमण का दावा करती प्रकाशित कुछ खबरों के मद्देनजर किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि त्रिपुरा से 152 नमूने कल्याणी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स (एनआईबीएमजी) अनुवांशिकी अनुक्रमण (जिनोम सिक्वेंशिंग) के लिए भेजे गए थे। ये नमूने आकस्मिक पद्धति से अप्रैल और मई 2021 के दौरान आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए मरीजों से एकत्र किए गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि इन नमूनों की जांच में खुलासा हुआ कि तीन नमूने बी.1.1.7 सं संक्रमित थे, जबकि 11 नमूनों में बी.1.617.1 (कप्पा) प्रकार मिला जबकि 138 नमूने बी.1.617.2 (डेल्टा) से संक्रमित थे। इनमें से कोई भी नमूना डेल्टा प्लस से संक्रमित नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

कारोबारShare Market Today: गिरावट से उभर नहीं पा रहे सेंसेक्स और निफ्टी, हफ्ते के चौथे दिन भी लुढ़का

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतPunjab Local Body Election Results: आप 60, कांग्रेस 10, शिअद 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे, देखिए अपडेट

कारोबारDollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार