लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राज्य में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है और अब तक किए गए सभी परीक्षणों के परिणाम नकारात्मक पाए गए हैं ।

मंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के टीके जल्द ही राज्य में आने की उम्मीद है और केंद्र द्वारा जारी किए जाने वाले निर्देशों या दिशा-निर्देशों के अनुसार ये टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘बर्ड फ्लू के बारे में परीक्षण किया गया है, अब तक सभी परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक मिले हैं।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है ।

सुधाकर ने कहा कि मरने वाले सभी पक्षियों का परीक्षण किया गया था ।

केरल के दो जिलों में बर्ड फ्लू की सूचना मिलने के बाद राज्य पहले से ही अलर्ट पर है।

साथ ही केरल की सीमा से सटे दक्षिण कन्नड़ में भी छह कौवे मृत पाए गए और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने भी शुक्रवार को कहा था कि कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है ।

पड़ोसी राज्य केरल में अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू की सूचना मिली है, जिसके बाद अधिकारियों ने वहां बतख और मुर्गी सहित पक्षियों को मारना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह