लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के किसी भी भाजपा सांसद ने लोकसभा में मराठा आरक्षण पर एक शब्द नहीं कहा: चव्हाण

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:13 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के किसी भी भाजपा सांसद ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उस समय कुछ नहीं बोला जब लोकसभा में राज्यों की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्तियों को बहाल करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पर बहस हुई।

मराठा आरक्षण पर राज्य कैबिनेट की उप-समिति के प्रमुख चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा में ढील देने का एक अवसर केंद्र ने गंवा दिया है।

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी लोकसभा द्वारा 'संविधान (127 वां संशोधन) विधेयक, 2021' पारित करने के बाद आई, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति को बहाल करने की बात कही गई है, जिसमें राजग सरकार को कानून के पक्ष में विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल