लाइव न्यूज़ :

बीते कुछ दशकों में छात्र समुदाय से किसी बड़े नेता को उभरते नहीं देखा गया: सीजेआई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के विरुद्ध छात्रों ने हमेशा आवाज उठायी है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में छात्र समुदाय से किसी बड़े नेता को उभरते हुए नहीं देखा गया है।

उन्होंने कहा कि युवा जब सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक होते हैं तब शिक्षा, भोजन,वस्त्र, स्वास्थ्य, मकान आदि विषय राष्ट्रीय विमर्श का मुख्य विषय बनते हैं। सीजेआई ने दिल्ली में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में यह कहा।

उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि स्पष्ट विचारों वाले दूरदर्शी और निष्ठावान छात्रों को सार्वजनिक जीवन में आना चाहिए क्योंकि ऐसे युवा लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश रमण ने कहा छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे वर्तमान चर्चा में भाग लें और उनका नजरिया स्पष्ट हो ताकि वे हमारे संविधान के अनुरूप राष्ट्र के भविष्य का निर्माण कर सकें।

दीक्षांत समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल तथा अन्य न्यायाधीश मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र