लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 8 अप्रैल विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि कोविड-19 रोधी टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है और घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति जारी रहेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ हमारी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘मेड इन इंडिया’ टीके की आपूर्ति जारी रहेगी। टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि टीके की आपूर्ति के बारे में हमारी वेबसाइट पर आंकड़े उपलब्ध कराये जाते हैं ।

एस्ट्राजेनेका द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को टीके की आपूर्ति को लेकर कानूनी नोटिस भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में संबंधित कंपनी ही जवाब दे सकती है।

पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में पड़ोसी और मित्र देशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 644 लाख खुराकें उपलब्ध करायी हैं।

बागची ने कहा था कि भारत ने विभिन्न देशों को अनुदान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 104 लाख खुराकें उपलब्ध करायी हैं जबकि 357 लाख खुराकें वाणिज्यिक आपूर्ति और 182 लाख खुराकें कोवैक्स पहल के तहत उपलब्ध करायी गयी हैं।

गौरतलब है कि कोवैक्स दुनिया के देशों को टीके की आपूर्ति से संबंधित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है ।

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि टीके की आपूर्ति को लेकर कई देशों से मांग आ रही है और जिन पर घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह