लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को जमानत नहीं, आईएसआई को सूचना पहुंचाने का है आरोप

By भाषा | Updated: July 30, 2019 13:03 IST

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक संयुक्त अभियान में नागपुर के ब्रह्मोस एयरोस्पेस केन्द्र में वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर अग्रवाल को आठ अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया था।

Open in App

नागपुर की सत्र अदालत ने यहां ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर निशांत अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। अग्रवाल पर संवदेनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ को देने का आरोप है। नागपुर जिला अदालत में पिछले महीने दायर की गई अपनी याचिका में अग्रवाल ने कहा था कि उसके पास कभी ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं रही। जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश एफ.एम अली ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक संयुक्त अभियान में नागपुर के ब्रह्मोस एयरोस्पेस केन्द्र में वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर अग्रवाल को आठ अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया था। ब्रह्मोस एयरोस्पेस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के सैन्य औद्योगिक कंसोर्टियम (एनपीओ माशिनोस्त्रोयेनिया) का एक साझा उद्यम है।

अभियोजन पक्ष के वकील नितिन तेलगोटे ने पिछले सप्ताह अदालत को बताया था कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत हैं। तेलगोटे ने दलील दी थी कि ब्रह्मोस की संवेदनशील जानकारी अग्रवाल के लैपटॉप और हार्ड डिस्क में थी। आरोप है कि अग्रवाल फेसबुक पर 'नेहा शर्मा' और 'पूजा रंजन' नाम के दो अकाउंट्स के साथ संपर्क में था और संदेह है कि इन दोनों अकाउंट्स का संचालन पाकिस्तानी खुफिया एजेंट कर रहे थे। नागपुर सेन्ट्रल जेल में बंद अग्रवाल पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह