लाइव न्यूज़ :

रूड़की गिरजाघर हमला मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:02 IST

Open in App

देहरादून, आठ दिसंबर उत्तराखंड के रूड़की में एक गिरजाघर पर दो माह पहले हुए हमला मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे लेकर कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कड़ा प्र​हार करते हुए पार्टी पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

रूड़की के सोलानीपुर में तीन अक्टूबर को हुई इस घटना के संबंध में अभी जांच जारी है । इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, 'इस मामले में अभी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।'

गिरजाघर पर हमले के संबंध में आठ नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

इस बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रही है तथा हमला करने वालों को बचा रही है ।

उन्होंने कहा,' राज्य सरकार अल्पसंख्यकों की मदद के बजाए उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करा रही है और दोषियों को बचा रही है । इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ।'

धस्माना ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक से मिलकर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया ।

सैकडों उपद्रवियों ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए रूड़की में गिरजाघर पर कथित तौर हमला कर दिया था । आरोप है कि उन्होंने गिरजाघर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की ।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दोषियों को बचाने के आरोप का खंडन किया और कहा कि उनकी पार्टी किसी भी प्रकार की हिंसक घटनाओं का समर्थन नहीं करती । उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी धर्मांतरण का विरोध करती है लेकिन हिंसक गतिविधियों का हम समर्थन नहीं करते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos