लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव के लिए टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं : आप

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:27 IST

Open in App

पणजी, 12 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वह ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से गठबंधन नहीं करेगी।

पार्टी के गोवा डेस्क की प्रभारी आतिशी ने कहा कि आप गोवा में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी और नया विकल्प मुहैया कराएगी तथा ईमानदार एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी।

गोवा में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। इसलिए उनके साथ बातचीत का सवाल ही नहीं है। हम गोवा में अच्छे उम्मीदवारों के साथ नया विकल्प देने और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

वह पश्चिम बंगाल के एक लेखक के ट्वीट का जवाब दे रही थीं, जिन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि आप गोवा में टीएमसी के साथ गठबंधन करने की इच्छुक है और ममता बनर्जी की पार्टी ने इस प्रस्ताव पर अभी तक निर्णय नहीं किया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर एक दौर की वार्ता हो चुकी है।

आप ने गोवा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय किया है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2017 में भी गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल