लाइव न्यूज़ :

'बोतल में दूध' पर नहीं बनी सहमति, प्लास्टिक थैली में ही बिकेगा

By एसके गुप्ता | Updated: August 22, 2019 08:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देबोतल में दूध' योजना क्रियान्वित की जाती है तो इससे दूध के दाम पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने होंगे.ऐसे में फिलहाल वैकल्पिक तरीके से ही प्लास्टिक कम करने का निर्णय किया गया है.

महंगाई और मंदी की मार 'बोतल में दूध' योजना पर भी पड़ती दिख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय ने पॉलीपैक की जगह दूध की सप्लाई बोतल से करने की योजना तैयार की थी. लेकिन बुधवार को जब इस मुद्दे पर बैठक हुई तो इस पर सहमति नहीं बन पाई.

समीक्षा में सामने आया कि अगर 'बोतल में दूध' योजना क्रियान्वित की जाती है तो इससे दूध के दाम पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने होंगे. वहीं, उद्योग पर इसका दबाव इसलिए नहीं डाला जा सकता है क्योंकि वे मंदी की बात कर रहे हैं. ऐसे में फिलहाल वैकल्पिक तरीके से ही प्लास्टिक कम करने का निर्णय किया गया है.

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन सचिव अतुल चतुर्वेदी ने दूध कंपनियों से कहा है कि वह दो अक्तूबर तक मुंबई-दिल्ली सहित मेट्रोपोलिटन सिटी में दूध आपूर्ति में पॉलिथीन का उपयोग आधा करें. उन्होंने पॉलिथीन के इस्तेमाल को घटाने के लिए दूध कंपनियों से अगले 15 दिन में एक्शन प्लान भी मांगा है.

इसके अलावा दूध कंपनियों से कहा है कि ज्यादा खपत वाले ग्राहकों को कंपनियां आधा लीटर दूध की थैली की कीमत की तुलना में एक, दो और छह लीटर दूध की थैली के लिए प्रोत्साहित करें. इसके अलावा ग्राहक दूध की खाली थैली दुकानदार को वापस करेंगे तो ग्राहक को एक रुपए तक की छूट दी जाएगी. लौटाई गई इन थैलियों का उपयोग सड़क बनाने में किया जाएगा.

इससे पॉलिथीन का इस्तेमाल कम होगा और नागरिक दूध की थैलियों को नालियों व कचरे में नहीं फेकेंगे. फिलहाल थैली लौटाने पर छूट कब से मिलेगी, यह 15 दिन बाद कंपनियों के साथ होने वाली बैठक में तय होगा.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन