लाइव न्यूज़ :

मेकेदातु परियोजना को लेकर कोई समझौता नहीं : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:17 IST

Open in App

बेंगलुरू, पांच अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि कावेरी नदी पर बनने वाली मेकेदातु परियोजना को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और तमिलनाडु के नेता राजनीतिक फायदे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘मेकेदातु परियोजना को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तमिलनाडु में राजनीतिक फायदे के लिए नेता इसका विरोध कर रहे हैं, चाहे वे किसी भी दल के हों।’’

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के नेताओं ने तंजावुर में इस परियोजना के खिलाफ भूख हड़ताल की थी।

दरअसल, कर्नाटक सरकार की योजना मेकेदातु में कावेरी नदी पर एक जलाशय का निर्माण करने की है, जिससे इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति के अलावा भू-जलस्तर को बढ़ाया जा सके।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना को लेकर प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि इसका उद्देश्य पीने के पानी की आपूर्ति करना और बिजली का उत्पादन करने के अलावा संकट के समय में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के जल के बंटवारे का समाधान करना है। उन्होंने इस संबंध में कर्नाटक के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात करने का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि इस परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद हम परियोजना का काम शुरू कर देंगे। इसको लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई विरोध प्रदर्शन कर रहा है, तो वह केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।’’

मेकेदातु एक बहुउद्देश्यीय परियोजना है, जिसमें रामनगर जिले के कनकपुरा के पास एक जलाशय का निर्माण शामिल है। इस परियोजना से बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा 400 मेगावाट बिजली भी पैदा की जाएगी। इसकी लागत करीब नौ हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

पिछले महीने, कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम के स्टालिन को पत्र लिखकर मेकेदातु परियोजना का विरोध नहीं करने का आग्रह किया था और इस संबंध में किसी भी मुद्दे के समाधान के लिए एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने की पेशकश की थी। पत्र के जवाब में स्टालिन ने येदियुरप्पा से मेकेदातु परियोजना को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया था। स्टालिन ने कर्नाटक के इस रुख को खारिज कर दिया कि परियोजना के क्रियान्वयन से तमिलनाडु के किसानों के हित प्रभावित नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग