लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कोविड-19 का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं: अधिकारी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 15:28 IST

Open in App

भोपाल, तीन फरवरी मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया है कि मुरैना जिले में पिछले सात दिनों में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित नहीं पाया गया है और यह प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां इस महामारी का कोई भी उपचाररत मरीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए हासिल की जा सकी, क्योंकि जिले में संक्रमित मरीजों की उचित निगरानी की गई और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर पता लगाया गया।

मुरैना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर सी बांदिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बुधवार को बताया, ‘‘मुरैना जिले में अब एक भी कोरोना वायरस का उपचाररत मरीज नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के मरीजों की निरंतर निगरानी के साथ-साथ उन्हें पृथक वास में रखा। इसके अलावा, हमने इन लोगों के संपर्क में आये लोगों का भी पता लगाया और उनके नमूनों की भी जांच की। इससे सोमवार से मुरैना जिले में कोविड-19 का कोई भी उपचाररत मरीज नहीं हैं।’’

वहीं, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिनों के अनुसार पिछले सात दिनों से (27 जनवरी से 2 फरवरी तक) मुरैना जिले में कोई भी कोविड-19 का नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 31 जिलों ने मंगलवार शाम को 20 से कम कोरोना वायरस के उपचाररत मामले रह गये हैं।

उन्होंने कहा कि इन 31 जिलों में 12 जिलों में 10 से कम उपचाररत मामले हैं, जबकि चार जिलों में पांच से कम उपचाररत मामले रह गए हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2,55,431 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 3,815 लोगों की मौत हो चुकी है, 2,49,193 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,423 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह