लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार से मांगे गये दस्तावेजों के मामले में 11 जून तक कार्रवाई नहीं की जायेगी: सीबीआई

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:11 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बम्बई उच्च न्यायालय के समक्ष मंगलवार को अपने पूर्व के बयान की अवधि बढ़ाते हुये कहा कि वह राज्य सरकार से मांगे गये दस्तावेजों के मामले में 11 जून तक कार्रवाई नहीं करेगा। ब्यूरो ने पुलिस में तैनाती और तबादले में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के बारे में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला की शिकायतों से संबंधित दस्तावेज महाराष्ट्र सरकार से मांगे थे।

न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एनजे जमादर की एक खंडपीठ ने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर 10 जून को सुनवाई करेगी जिसमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी से दो पैराग्राफ हटाने का अनुरोध किया गया है। न्यायालय उसी दिन प्राथमिकी के खिलाफ दाखिल देशमुख की याचिका पर भी सुनवाई करेगा।

सीबीआई ने 21 अप्रैल को देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और सरकारी पद के दुरुपयोग के कथित आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। देशमुख ने पिछले महीने, प्राथमिकी को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी और इसे रद्द करने का अनुरोध किया था और यह याचिका 10 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

बाद में, राज्य सरकार ने एक याचिका दायर कर सीबीआई को प्राथमिकी से दो पैराग्राफ अलग करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था, जो सरकार के अनुसार, देशमुख के खिलाफ मामले में प्रासंगिक नहीं है।

अधिवक्ता जयश्री पाटिल ने मंगलवार को पीठ को बताया कि राज्य सरकार और देशमुख की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होनी चाहिए क्योंकि ये दोनों याचिकाएं एक ही प्राथमिकी से संबंधित हैं।

इसके बाद पीठ ने कहा कि वह देशमुख की याचिका के साथ ही सरकार की याचिका पर 10 जून को सुनवाई करेगी।

सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि एजेंसी अपने पहले के बयान को ही दोहरा रही है कि वह 11 जून तक राज्य सरकार से जानकारी मांगने वाले पत्रों पर कार्रवाई नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग