लाइव न्यूज़ :

एनएमजीसी ने उखंड में छह नदियों के कायाकल्प के लिए नई परियोजानओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने शुक्रवार को अपनी 36वीं कार्यकारी समिति की बैठक में उत्तराखंड में छह नदियों के कायाकल्प के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, उत्तराखंड में कुल नौ प्रदूषित खंड हैं और उनमें से छह उधम सिंह नगर जिले में विभिन्न सहायक नदियों पर हैं जैसे भेला, ढेला, किच्छा, नंदोर, पिलंखा और कोसी।

उसने बताया कि दो खंड रिस्पाना-बिंदल और सुसवा पर और एक मुख्य गंगा नदी पर है, जिन्हें पहले से ही जगजीतपुर एसटीपी परियोजना में शामिल किया गया है।

एनएमसीजी ने एक बयान में बताया कि एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में एनएमसीजी की 36वीं कार्यकारी समिति की बैठक में, उत्तराखंड में नदी के छह प्रदूषित खंडों के कायाकल्प के लिए नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बयान के मुताबिक, परियोजनाएं कुमाऊं क्षेत्र में नदी के छह प्रदूषित खंड को कवर करेगी। तीन प्रदूषित खंडों में से, हरिद्वार में जगजीतपुर को गंगा परियोजना में पहले ही शामिल किया जा चुका है और शेष दो पर, नमामी गंगे परियोजनाएं पहले से ही लागू हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र