लाइव न्यूज़ :

असम में पुलिस मुठभेड़ में एनएलएफबी का उग्रवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जुलाई असम के उदलगुड़ी जिले में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) का एक उग्रवादी मारा गया।

विशेष पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मजबत पुलिस थाना अंतर्गत दीमाचांग में अभियान चलाया और संगठन के स्वयंभू उदलगुड़ी जिला कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह उदलगुड़ी जिले के मजबत पुलिस थाना के दीमाचांग इलाके में पुलिस मुठभेड़ में जयफ्रुश एन ज्वंग्ख्वां मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर उसके पास से एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद हुए हैं। मारा गया उग्रवादी पूर्व एनडीएफबी नेता एम काथा का करीबी सहयोगी था जिसने जनवरी 2020 में तीसरे बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान अन्य कई काडरों के साथ आत्मसमर्पण किया था। लेकिन बाद में वह एनएलएफबी के गठन के लिए जंगल चला गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह संगठन मुख्यत: बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के तहत आने वाले जिलों में अधिकतर फिरौती में शामिल रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा