लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज को रमजान के दौरान नमाजियों के लिए खोला जा सकता है :केंद्र

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल केंद्र ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि रमजान के महीने में नमाजियों के लिए निजामुद्दीन मरकज को खोला जा सकता है।

रमजान का महीना 14 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन में बंगले वाली मस्जिद में यह मरकज स्थित है।

वक्फ बोर्ड की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता के समक्ष केंद्र सरकार ने यह दलील पेश की।

बोर्ड ने याचिका के जरिए निजामुद्दीन मरकज को खोले जाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 महामारी के शुरूआती दिनों में वहां पिछले साल तबलीगी जमात का एक धार्मिक समागम हुआ था और इसे पिछले साल 31 मार्च से बंद रखा गया है।

केंद्र ने 24 मार्च को कहा था कि वक्फ बोर्ड द्वारा चुने गये 50 लोगों को शब-ए-बारात के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत दी जा सकती है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता रजत नायर ने सोमवार को अदालत से कहा कि रमजान के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करना, दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सामजिक दूरी का पालन करने और अन्य एहतियातों से जुड़े दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप होना चाहिए।

नायर ने यह भी कहा कि मस्जिद के रोजमर्रा के संचालन से जुड़े मुद्दों को देखने वाले पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों के नाम संबद्ध थाना प्रभारियों को दिये जाएं तथा इन लोगों को रमजान के महीने में दिन भर वहां मौजूद रहने की अनुमति दी जाए।

वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता और नायर ने अदालत से यह भी कहा कि सोमवार को हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने के प्रभारी और मस्जिद के पदाधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता वजीज शफीक और बोर्ड के सदस्य हिमाल अख्तर की मौजूदगी में किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

दलीलें सुनने के बाद अदालत ने विषय की अगली सुनवाई मंगलवार के लिए निर्धारित कर दी।

उल्लेखनीय है कि मरकज में पिछले साल की शुरूआत में हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के सिलसिले में और बाद में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान वहां विदेशियों के ठहरने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?