लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaz Event: तेलंगाना के 1,200 लोग निजामुद्दीन मरकज सभा में शामिल हुए, कई पॉजिटिव, 6 लोग मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2020 15:53 IST

तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 15 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही राज्य में उन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई जिनका इलाज चल रहा है। ये 15 नये मरीज वे लोग ही हैं जो दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन में 13-15 मार्च के दौरान मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में राज्य से 1200 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।राज्य सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश तेज कर दी है।

हैदराबादः तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने कहा कि तेलंगाना के लगभग 1,200 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज सभा में शामिल हुए थे, उनमें से कुछ COVID19 से संक्रमित पाए गए। इनमें से छह की मृत्यु हो गई। पिछले तीन दिनों में जो लोग मरकज़ के लिए दिल्ली गए थे वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 15 नये मामले सामने आये और इसके साथ ही राज्य में उन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई जिनका इलाज चल रहा है। ये 15 नये मरीज वे लोग ही हैं जो दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि 77 मरीजों का उपचार चल रहा है। तेलंगाना सरकार को अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन में 13-15 मार्च के दौरान मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में राज्य से 1200 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। राज्य सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश तेज कर दी है। सोमवार को उसने कहा था कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छह लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात तक तेलंगाना में कोरोना वायरस के 77 मामले सामने आये थे जिनमें से 14 लोग स्वस्थ हो गये।

तेलंगाना प्रशासन का अनुमान था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में राज्य के 1200 से अधिक लोग शामिल हुए होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने के बाद राज्य सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

 13-15 मार्च के बीच इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छह लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। मृतकों के परिवार के सदस्यों को पृथक किया गया है।” जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई, एक-एक व्यक्ति की मौत दो निजी अस्पतालों में और एक व्यक्ति की मौत निजामाबाद और एक व्यक्ति की मौत गडवाल शहर में हुई। सोमवार रात तक तेलंगाना में कोरोना वायरस के कुल 77 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाके चंद्रशेखर रावदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित