लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज मामला: तबलीगी जमात में शामिल हुए मप्र के 107  लोग, पहचान की, कड़ी निगाह, पृथक कर दिया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2020 14:42 IST

भोपाल के जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने बुधवार को बताया,‘‘ हमने निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी 107 लोगों की पहचान कर इन्हें पृथक कर दिया है। इन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। इसमें कोई चिंता करने या घबराने की बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे तबलीगी जमात के इस सम्मेलन में शामिल होने वाले 24 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।सम्मेलन में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना और एक व्यक्ति की जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी। 

भोपालःदिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए मध्य प्रदेश के सभी 107 लोगों की पहचान कर ली गई है और इन लोगों को पृथक रखा गया है।

तबलीगी जमात का सम्मेलन नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में इस माह की शुरुआत में हुआ था। भोपाल के जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने बुधवार को बताया,‘‘ हमने निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी 107 लोगों की पहचान कर इन्हें पृथक कर दिया है। इन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। इसमें कोई चिंता करने या घबराने की बात नहीं है।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमात के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश वापस आए लोगों की पहचान करने और उन्हें पृथक रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा था कि तबलीगी जमात के इस सम्मेलन में शामिल होने वाले 24 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देभभर के हजारों लोगों ने इस विशाल सम्मेलन में भाग लिया था। यह मामला सामने आने के बाद केन्द्र और दिल्ली सरकार ने इस सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों का पता लगाने की कार्रवाई शुरु की। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना और एक व्यक्ति की जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं